दुर्ग / 14 मार्च। नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठन किये गए स्व सहायता समूहों ने स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 में दुर्ग को देश व प्रदेश में अव्वल लाने के लिए वार्ड क्र 03, वार्ड क्र 04, वार्ड क्र 09, वार्ड क्र 56, वार्ड क्र 59 व वार्ड कर.60 में
डे- एन यू एल एम के सामुदायिक संगठकों के साथ मिलकर स्वच्छता रैली निकाली, रैली के दौरान घर- घर संपर्क भी किया गया तथा स्वच्छता के प्रति लोगो को जानकारी दी गई।
इन सभी वार्डों में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया जिसके माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। नगर पालिक निगम, दुर्ग की डे-एनयूएलएम टीम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक का प्लान तैयार किया गया है। विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर विभिन्न वार्डों के मलिन बस्तियों को चिन्हांकित किया गया है। जहॉ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगोंं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साथ विभिन्न वार्डों में राशन कार्ड से वंचित हितग्राहियों से सम्पर्क कर राशन कार्ड बनाने हेतु समूह की महिलाओं द्वारा लोगो को जानकारी दिया जा रहा है। डे-एनयूएलएम, दुर्ग की टीम से श्रीमती बिन्देश्वरी देशमुख, श्रीमती अंजूूूूलता देशमुुुुख, श्रीमती रोशनी हिरवानी, श्रीमती रूपा बिजौरा एवं संतोष कसार सामुदायिक संगठक उपस्थित थे |

Facebook Conversations