DRG जवान के हथियार से एक्सीडेंटल फायर हुआ.....उंगलियों में आई गंभीर चोट....
त्वरित ख़बरें

नारायणपुर- जिले में DRG के एक जवान के हथियार से गुरुवार को एक्सीडेंटल फायर हो गया| इससे जवान घायल हो गया है, जिसका उपचार जारी है |मामला ओरछा थाना इलाके का है| घटना की पुष्टि ASP हेमसागर सिदार ने की|

मिली जानकारी के अनुसार, आज ओरछा थाना से DRG की टीम क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के लिए निकली हुई थी| इस दौरान टीम के एक जवान के हथियार से अचानक एक्सीडेंटल फायरिंग की घटना हो गई| इससे जवान के उंगलियों में चोट आई है | इसके बाद तत्काल जवान का PHC ओरछा में प्राथमिक उपचार कराया गया| फिलहाल जवान की स्थिति सामान्य है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations