भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र में चयनित हुई वनांचल क्षेत्र की खिलाड़ियों का रविवार को आईटीबीपी की ओर से सम्मान किया गया। इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया। साई में चयनित हुई इन खिलाड़ियों को आईटीबीपी की ओर से आमंत्रित किया गया था। उच्चस्तरीय प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजीव रैना ने इन खिलाड़ियों का इंटरनेशनल खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए उनसे प्रेरणा लेकर उन्हीं की तरह बनने का प्रयास कर अपना, अपने परिवार एवं देश का नाम रोशन करने के लिए गुर भी बताए गए। अफसरों ने इन खिलाड़ियों का हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। बताया कि कोंडागांव के लाखापुरी की रहने वाली राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सोबिता कोर्राम को आईटीबीपी पुलिस बल के जवानों के द्वारा हॉकी का प्राथमिक प्रशिक्षण दिया गया था।
सोबिता ने आईटीबीपी कोंडागांव के जवान के रूप में तैनात हॉकी प्रशिक्षक सूर्या स्मित एवं कार्तिक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हॉकी खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उक्त प्रदर्शन के आधार पर कोंडागांव की सोबिता एवं सेवंती का चयन नेशनल के लिए हुआ। सोबिता कोर्राम का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण मध्य क्षेत्र भोपाल के माध्यम से प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव के लिए हुआ है। वह बेहतरीन गोलकीपर के रूप में अपने आप को राष्ट्रीय स्तर पर सिद्ध कर चुकी है।
इन्होंने दिया प्रशिक्षण: उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव द्वारा आयोजित चयन ट्रायल्स में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जिसके फलस्वरूप चयन ट्रायल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन साई हॉस्टल में होना संभव हुआ। इन खिलाड़ियों को इंटरनेशनल बास्केटबॉल कोच के.राजेश्वर राव एवं के.राधा राव द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर आईटीबीपी 38 वीं बटालियन के श्रीपाल, लक्ष्मण यादव कमांडेंट स्टाफ राजनांदगांव, डॉ. एलजी सिंह एवं राजेश लुथरा व अन्य उपस्थित रहे।
इनका चयन हुआ है
इसी तरह नेहा मंडावी, रीमा पड़ोती, थलिसा मंडावी, रमोली नेताम, तथा लछतीन नेताम को भी बास्केटबॉल के प्रशिक्षण के लिए प्रायोजित किया गया। कोंगेरा कोंडागांव की लछंतिन नेताम एवं रमोली नेताम ने राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया हैं। नक्सल प्रभावित जोब, छुरिया, राजनांदगांव की नेहा मंडावी, रीमा पड़ोती, थलिसा मंडावी को साई की कोच राधा राव ने अपने घर पर रखकर इन्हें प्रशिक्षित किया।

Facebook Conversations