धमधा : ग्राम मलपुरीकला में सरस्वती योजना के तहत सायकिल वितरण
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग.ब्यूरो प्रमुख

दुर्ग/धमधा / ग्राम मलपुरीकला के हाई स्कूल के बच्चो को  सरस्वती योजना के तहत  सायकिल वितरण  कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमे 33 बालिकाओ  को सायकिल वितरण किया गया  |ग्राम पंचायत मलपुरी कला  हाई स्कूल में प्रधान पाठक,शिक्षकगण सहित   ग्राम वासियों   और छात्र- छात्रा समेत उनके अभिभावक भी मौजूद रहे, कार्यक्रम के दौरान छात्राएं साइकिल मिलने से काफी खुश नजर आ रही थी।छात्राओं ने कहा कि पहले पैदल आने में स्कूल पहुंचने के निर्धारित समय में देरी हो जाती थी, लेकिन अब साइकिल मिल जाने से ऐसा नहीं होगा और वह समय पर स्कूल पहुंच पाएंगी | ग्राम पंचायत के सरपंच  राम नारायण साहू उपस्थित थे उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण योजना प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई हैं, ताकि छात्राएं साइकिल से स्कूल पहुंचे और स्कूल पहुंचने में उन्हें देरी नहीं होगी साथ ही  किसी बालिका को पढ़ाई करने में किसी तरह की कोई परेशान नहीं हो. सरकार बालिकाओं को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं, उन्हें तनाव से मुक्त करने के लिए गतिविधियों का आयोजन कर रही है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations