8 अप्रैल 2023
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान में कथावाचक पंडित देवकीनंदन ठाकुर की कथा चल रही है। आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कथा सुनने पहुंचे। इस दौरान मंच से देवकीनंदन ठाकुर ने लाड़ली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज की तारीफ की। साथ ही मुख्यमंत्री से वेब सीरीज को लेकर कोई नियम बनाने की मांग की।
बागेश्वर सरकार भी मिलने पहुंचे
सीएम के बाद बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी कथा स्थल पहुंचे। जहां दोनों कथावाचकों का मिलन हुआ। इस दौरान कथा स्थल जय जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने कहा कि 25 साल बाद देश सेक्यूलर नहीं रहेगा। मथुरा, काशी और जनसंख्या कानून बनवाना है। राम की तरह कृष्णजी को भी आजाद करना होगा। जल्द मथुरा में कृष्ण मंदिर को लेकर आंदोलन चलाएंगे। वहीं उन्होंने हिंदूओं के जुलूस को लेकर कहा कि दूसरों के कारण अगर इलाका संवेदनशील है तो उन्हें जेल में डालो। जाति में बटोगे तो कुछ नहीं होने वाला।

Facebook Conversations