डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन :वार्ड 43 आदर्श नगर में 19 लाख से डामरीकरण शुरू...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से कराए जा रहे हैं। इसी के तहत वार्ड क्रमांक 43, आदर्श नगर में 19 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया। इस अवसर पर विधायक वोरा ने कहा कि हर वार्ड में विकास कार्य जारी है। मेयर धीरज ने कहा कि वार्डों की आवश्यकता और मांग को देखते हुए जरूरत के अनुसार कार्य कराए जा रहे हैं।

डामरीकरण के बाद आदर्श नगर की विभिन्न सड़कों से लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में पार्षद व एमआईसी सदस्य दीपक साहू, ज्ञानदास बंजारे, मनीष साहू, कुलेश्वर साहू, गुड्डू यादव, प्रकाश उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations