CM भूपेश बघेल आज 4  विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे सभा और रोड शो....जानिए कार्यक्रम....
त्वरित ख़बरें

 रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीतिक पार्टियों का प्रचार प्रसार जोरों से चल रहा है| वहीं आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे|  जिसमें बेमेतरा, अहिवारा, दुर्ग और भिलाई विधानसभा क्षेत्र शामिल है| सीएम बघेल इन क्षेत्रों में चुनावी सभा और रोड शो करेंगे |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा, अहिवारा, दुर्ग और भिलाई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा और रोड शो मे शामिल होंगे|मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे रायपुर से बेमेतरा रवाना होंगे |

  1.  बेमेतरा के भिंभौरी में जनसभा को संबोधित करेंगे |
  2. दोपहर करीब डेढ़ बजे अहिवारा में जनसभा को संबोधित करेंगे|
  3. अहिवारा में आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे | 
  4. दोपहर 3 बजे करीब दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कुथरेल में आम सभा को संबोधित करेंगे |
  5. शाम साढ़े 4 बजे दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे |
  6. वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे |
  7. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम साढ़े 7 बजे भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे |
  8. रात साढ़े 8 बजे अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के चरोदा में जनसभा को संबोधित करेंगे  |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations