रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आज राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों का दौरा लगा रहेगा. प्रदेश में भाजपा के तमाम बड़े नेता अलग-अलग जगहों में सभा और रैली करेंगे| वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कबीरधाम, राजनंदगांव और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे और कांग्रेस का प्रचार प्रसार करेंगे |
सीएम भूपेश बघेल का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कबीरधाम, राजनंदगांव और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे |
सुबह 11:30 रायपुर हेलीपैड से रणवीरपुर के लिए रवाना होंगे |
कबीरधाम जिले के रणवीरपुर मेंआम सभा को संबोधित करेंगे |
दोपहर 1:45 बजे राजनांदगांव में जनसंपर्क और विभिन्न कार्यकर्ता,पदाधिकारी से मुलाकात करेंगे|
ग्राम पतोरा, सेलुद्, गोंडपेन्डी, तर्रा, जामगांव और सांकरा में आम सभा को संबोधित करेंगे|
रात 8:20 बजे रायपुर मुख्यमंत्री निवास पहुुंचेगी|

Facebook Conversations