छुट्टियों के बाद आज से फिर शुरू होगा बजट सत्र :
त्वरित खबरे :

13 मार्च 2023

मध्यप्रदेश : होली और रंगपंचमी की छुट्टियों के बाद आज यानी सोमवार से मप्र विधानसभा का बजट सत्र फिर शुरू होगा। बजट सत्र के पांचवें दिन कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को स्पीकर ने बजट सत्र की बाकी अवधि के लिए निलंबित कर दिया था। कांग्रेस ने हंगामा कर दिया था। इसके बाद सत्र 13 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। जीतू पर हुई इस कार्रवाई के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना दे दी थी। इस अविश्वास पर 17 मार्च को फैसला होगा। आज छुटि्टयों के बाद शुरू हो रहे सत्र में हंगामा होने के आसार हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations