'छत्तीसगढ़ में सिर्फ भ्रष्टाचार, लूट और माफिया राज': पूर्व मंत्री बोले- नेता केवल अपना खजाना भर रहे, जनता की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं...
त्वरित खबरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर दुर्ग लोकसभा के व्यापारी वर्ग का सम्मेलन आयोजित किया गया। शिवनाथ नदी के पास स्थित एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान न सिर्फ मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, बल्कि कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट चल रही है। चारों तरफ मफियाओं का राज चल रहा है, फिर वो चाहे शराब माफिया हों या दूसरे माफिया। राज्य में विकास कार्यों पर ग्रहण लग चुका है। आम जनता परेशान हैं। लेकिन लोगों की इन समस्याओं से भूपेश सरकार को कोई लेना देना नहीं है।

Image

विधायक बोले मुख्यमंत्री और उनके नेता अपना खजाना भरने में लगे हुए हैं। जनता के सरोकारों से कांग्रेस के नेताओं को कोई लेना देना नहीं है। इस सम्मेलन में दुर्ग संभाग से बड़ी संख्या में व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थिति दी।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने इस मौके पर कहा कि व्यापारी वर्ग को जिस तरीके से केंद्र सरकार द्वारा संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं उससे व्यापारी वर्ग को काफी राहत मिली है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में कई बड़े नेता रहे मौजूद

सम्मेलन में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम दुर्ग लोकसभा सह प्रभारी दयावंत बांधे, भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारी भी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations