कवर्धा- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण के 20 सीटों में आज मतदान जारी है |लगभग सभी विधानसभा सीटों के मतदान केंद्रों में मतदाता पहुंच रहे हैं और वोट डाल रहे हैं| कई पोलिंग बूथों में मतदाताओं की भारी भिड़ देखने को मिल रही है| वहीं कई मतदान केंद्रों में लोग वोटिंग के लिए कतार में खड़े दिखे| इस बीच पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में सन्नाटा पसरा हुआ है| यहां एक भी मतदाता वोट डालने मतदान केंद्र नहीं पहुंचे हैं |
दरअसल, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरेवापारा के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है| बताया जा रहा है कि गांव में विकास नहीं होने के चलते ग्राम वासियों में नाराजगी है|वहीं अधिकारी मतदान करने के लिए ग्रामीणों को मनाने गांव पहुंचे हैं| ग्राम भरेवापारा के मतदान केंद्र में अब तक एक भी वोट नहीं पड़ा है |पोलिंग बूथ के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है| पोलिंग एजेंट वोटरों का इंतजार करते रहे हैं |
अब तक कहां कितने वोट पड़े देखिये आंकड़े
पंडरिया – 21.00
कवर्धा- 23.2
खैरागढ़- 24.7
डोंगरगढ़-21.5
राजनांदगांव- 14.00
डोंगरगांव- 18.06
खुज्जी- 26.9
मोहला-मानपुर- 33.00
अंतागढ़ – 28.84
भानुप्रतापुर- 36.10
कांकेर- 34.65
केशकाल- 27.63
कोंडागांव- 32.5
नारायणपुर- 21.60
बस्तर- 19.97
जगदलपुर- 18.36
चित्रकोट- 12.30
दंतेवाड़ा- 23.15
बीजापुर- 9.11
कोंटा- 12.39

Facebook Conversations