छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से तेंदुए के आतंक देखने को मिला
त्वरित ख़बरें - जंगल गई थी, सामने से आए तेंदुए ने नोंचा मांस; जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से तेंदुए के आतंक देखने को मिला है। इस बार एक तेंदुए ने गरियाबंद में महिला पर हमला कर दिया। महिला की जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान तेंदुआ सामने से आ गया और उसने महिला के शरीर से मांस नोंच लिया। हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हुई है। मामला धवलपुर वन परिक्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, उंड़ा गांव निवासी हेमबाई गुरुवार को दोपहर के वक्त जंगल की ओर गई थी। उसी वक्त वहां पर एक तेंदुआ अचानक से महिला के सामने आ गया और महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला के शरीर से मांस नोंच लिया। घटना के बाद महिला ने किसी तरह अपने आपको तेंदुए से छुड़ाया और वहां से भागी। इसके बाद इस पूरे मामले की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद हेमबाई भागते हुए अपने घर गई थी। यहां उसके परिजनों ने उसे खून से लथपथ देखा। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जिले में तेंदुए के आतंक का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी तेंदुए कई बार अलग-अलग इलाकों में आतंक मचा चुके हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations