छत्तीसगढ़ में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर-हेरोइन जप्त, पुलिस की अब तक की बड़ी कार्रवाई
अंबिकापुर 13 अक्टूबर 2021। सरगुजा पुलिस ने नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्यवाही की है। "नवा बिहान" नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही की गयी है। 1 करोड़ 10 लाख के ब्राउन शुगर एवं हिरोईन जप्त किया गया है। सासाराम (बिहार) एवं गढ़वा (झारखण्ड) के अंतर्राज्यीय तस्कर पकड़ाये है। 2 पुरुष एवं 1 महिला को गिरफ्तार किया गया है। आईजी सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव, एसपी अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में एएसपी विवेक शुक्ला, सीएसपी सुरेन्द्र साय पैकरा के नेतृत्व में सरगुजा जिले में "नवा बिहान" नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत् नशे के खिलाफ लगातार सरगुजा पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है,
इसी कम में थाना गांधीनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि गांधीनगर निवासी रसेल एक्का पिता निर्मल एक्का उम्र 23 वर्ष साकिन नमनाकला के द्वारा अवैध तरीके से ब्राउन शुगर का विक्रय किया जा रहा है जो कि बिहार झारखण्ड के ब्राउन शुगर तस्करों से मिलकर खरीदी-ब्रिकी कर माल को खपाने का काम करता है। उसी क्रम में यह सूचना प्राप्त हुई की झारखण्ड निवासी मृत्युजंय गुप्ता उर्फ पप्पू सोडी एवं गीता सोनी उर्फ सोनारिन ब्राउन शुगर का खेप लेकर आने वाले हैं, जिनका इंतजार रसेल एक्का शिवधारी कॉलोनी प्रतापपुर नाका के पास कर रहा है।

Facebook Conversations