छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 15 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया
त्वरित ख़बरें - युवक बोला-शादी करूंगा, घर से भगा ले गया, फिर किया दुष्कर्म; कोरबा से पकड़ा गया

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 15 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। युवक ने लड़की को शादी का वादाकर अपने झांसे में लिया था। इसके बाद उसे भगाकर कोरबा ले गया था। यहां उसने उसके साथ रेप किया। परिजनों की शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार किया है। मामला बागबहरा थाना क्षेत्र का है।

लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी 24 जनवरी को उनकी बेटी सुबह घर से किसी काम से निकली थी। देर शाम तक घर ही नहीं लौटी है। कई लोगों से उसके बारे में पता कर चुके। मगर उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि लड़की दीपक(20) से बात किया करती थी। इसी आधार पर पुलिस ने दीपक के बारे में भी जानकारी जुटाने शुरू किया। जानकारी जुटाने पर पता चला कि दीपक भी अपने घर पर नहीं है। इसके बाद उसके नंबर से लोकेशन ट्रेस किया गया। जिसमें पता चला कि दीपक कोरबा में है। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां उन्हें नाबालिग भी मिल गई। पुलिस ने लड़की को दीपक के कब्जे से छुड़ा लिया। साथ ही दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसकी कुछ समय पहले दीपक से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों बातचीत करते थे। 24 जनवरी को दीपक ने उसे ये कहकर अपने झांसे में लिया था कि वो उसे घर से ले जा रह है। कोरबा में उसके साथ शादी करेगा। मगर वहां जाने के बाद दीपक ने उससे रेप किया। इधर, दीपक ने भी पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने अब दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations