छत्तीसगढ़ के धमतरी में गुरुवार को 4 साल की दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां घर के बाहर ही खेल रही थीं। करीब 3 घंटे बाद जब बच्चियां नहीं दिखाई दीं तो परिजन उनकी तलाश में निकले। इसके बाद दोनों बच्चियों का शव तालाब में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए कुरूद की मोर्चरी भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, भखारा क्षेत्र के ग्राम जुगदेही निवासी डोमन ध्रुव अपनी बेटी खोमिया (4) को छोड़कर पत्नी के साथ दूसरे बच्चे को लेकर डॉक्टर को दिखाने धमतरी गया था। वहीं पड़ोस में रहने वाला खुबलाल यादव अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था। घर में उसकी बेटी तनु (4) और उसकी बड़ी बहन थी। खोमियां और तनु दोनों घर के बाहर ही खेल रही थीं।
जब 11 बजे तक तनु घर नहीं आई तो उसकी बड़ी बहन बुलाने के लिए निकली। इस बीच उनकी मां भी काम से लौट आईं। दोनों ने तनु को काफी तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे दोनों बच्चियों के शव तालाब में तैरते हुए दिखाई दिए। पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चियों को डूबते हुए किसी ने नहीं देखा है। तालाब करीब 7-8 फीट गहरा है।

Facebook Conversations