छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को पेश होगी फाइनल चार्जशीट, 35 आरोपियों पर शिकंजा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल घोटाला मामले में EOW फाइनल चार्जशीट पेश करने की तैयारी में है। 3 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में फाइनल चार्जशीट पेश की जाएगी।
35 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट
बताया जा रहा है कि करीब 35 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की जाएगी। अग्रिम जमानत हासिल कर चुके आरोपियों से EOW की पूछताछ तेज हो गई है।
विधायक देवेंद्र यादव से पूछताछ
इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को EOW कार्यालय बुलाकर करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई।
540 करोड़ की अवैध वसूली का आरोप
जांच एजेंसियों के मुताबिक जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच हर टन कोयला परिवहन पर 25 रुपए की अवैध लेवी वसूली जाती थी। इसके लिए खनन विभाग के नियमों में बदलाव कर ऑनलाइन मिलने वाले कोल परमिट को ऑफलाइन कर दिया गया। एक सिंडिकेट ने परमिट व्यवस्था पर नियंत्रण कर करीब 540 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध वसूली की।
इस मामले की जांच EOW के साथ ED भी कर रही है। फाइनल चार्जशीट पेश होने के बाद न्यायिक प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

Facebook Conversations