छत्तीसगढ़ जेल विभाग में व्याप्त भर्राशाही भाग - 1 गणवेश में बैजेस ऑफ़ रेंक गलत धारण कर ड्यूटी करना...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ जेल नियमावली 1968 अनुसार जेल विभाग के जेलर संवर्ग में त्रिस्तरीय व्यवस्था जेलर ,उप जिला जेलर , सहायक जेलर  है| वर्ष 2010 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पदनाम बदलकर जेलर को उप जेल अधीक्षक ,उप जेलर को सहायक जेल अधीक्षक सहायक जेलर को सहायक जेल अधीक्षक किया गया है पदनाम बदलने के बाद उप जेल अधीक्षक (जेलर) के बैजेस ऑफ़ रेंक  में अशोक विथ  रिबन को बदलकर अशोक स्तंभ विथ आउट रिबन किया गया है| किंतु सहायक जेल अधीक्षक (उप जेलर) की बैजेस ऑफ़  रेंक  तीन  स्टार विथ  रिबन एवं सहायक जेल अधीक्षक (सहायक जेलर )के बैजेस ऑफ़ रेंक दो   स्टार विथ  रिबन में कोई बदलाव नहीं किया गया है|परंतु जेल विभाग में कार्यरत  सहायक जेल अधीक्षकों (सहायक जेलर) द्वारा विगत लगभग 15 वर्षों से जेल नियमावली 1968 में जेल सेवा गणवेश हेतु उल्लेखित नियमों का घज्जियां उड़ाते हुए तीन स्टार विथ रिबन गणवेश धारण किया जा रहा है| हमारे ब्यूरो चीफ रायपुर श्री सानिध्य पाण्डेय द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छत्तीसगढ़ रायपुर से सहायक जेल अधीक्षक (सहायक जेलर ) के पदनाम बदले  जाने के बाद बैजेस ऑफ़ रेंक दो स्टार से तीन स्टार किये  जाने संबंधी आदेश की जानकारी मांगी गई तो जनसूचना अधिकारी मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा कार्यालयीन  स्थापना शाखा में नहीं है| जानकारी दिया गया है|इससे स्पष्ट है कि सहायक जेल अधीक्षकों (सहायक जेलर) द्वारा नियमों की अनदेखी कर बैजेस ऑफ़ रेंक गलत धारण किया जा रहा है| इतने वर्षों से नियम विरुद्ध विरोध सहायक जेल अधीक्षकों (सहायक जेलर ) बैजेस ऑफ़ रेंक गलत धारण किया जा रहा है और जेल विभाग के  उच्चाधिकारियों को भनक तक नहीं है|जब से इन सहायक जेल अधीक्षकों  (सहायक जेलर) द्वारा बैजेस ऑफ़ रेंक को बदलकर धारण करना शुरू किये उस समय के महानिदेशक जेल एवं उप महानिरीक्षक जेल तथा सभी जेल अधीक्षकों के  भूमिका की जाच  छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा कराया जाना चाहिए तथा गलत बैजेस ऑफ़ रेंक धारण करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही किया जाना चाहिए| अराजपत्रित अधिकारियों के वरिष्ठता सूची में सहायक जेल अधीक्षक वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 एवं सहायक जेल अधीक्षक वेतन मैट्रिक्स लेवल 6 का उल्लेख है वर्ष 2010 के बाद सहायक जेल अधीक्षक लेवल 6 को किस पद पर पदोन्नति दी गई है और पदोन्नति बाद में कौन सा बैजेस ऑफ़ रेंक लगा रहे हैं|यहां देखना होगा कि अब राज्य सरकार द्वारा इन अधिकारियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई करती है|

YOUR REACTION?

Facebook Conversations