छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती शुक्रवार को अमलीपारा में मनाई गई। अमलीपारा से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवा ध्वज के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए। नगर भ्रमण करते हुए शिवाजी के कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में अतिथि रामरतन चंद्राकर, मंगल चंद चंद्राकर, किशोरी चंद्राकर,बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष सी.रामकृष्ण शास्त्री, सतेंद्र वर्मा, अध्यक्ष संतोष चंद्राकर, नंद चंद्राकर, भरत चंद्राकर थे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राजीव चंद्राकर ने कहा कि शिवाजी महाराज ने मुगल शासकों को भारत में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। मंगलचंद चंद्राकर ने भी संबोधित किया। विनोद चंद्राकर, रवि चंद्राकर, शैलेंद्र चंद्राकर, विकास चंद्राकर आदि मौजूद रहे।

Facebook Conversations