*छतीसगढ़ में ऊन संवर्धन बोर्ड की गठन की घोषणा पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आत्मीय आभार--मनोज पाल*
त्वरित ख़बरें/छुरिया से टेमन बोरकर की रिपोर्ट

छुरिया:*गत दिवस छत्तीसगढ़ झेरिया गडरिया (पाल )समाज द्वारा रायपुर के इंडोर स्टेडियम में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया।उक्त अधिवेशन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल उपस्थित हुए ,कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत , रायपुर शहर के महापौर एजाज ढेबर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं छत्तीसगढ़ गडरिया पाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष मिलन धनकर , सर्व गड़रिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो उपस्थित हुए एवं छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु इस कार्यक्रम की शोभायमान हुए। कार्यक्रम की परिपेक्ष में समाज प्रेमी मनोज पाल ने आगे बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने कहा कि गडरिया पाल समाज प्रतिष्ठित एवं सम्मानित समाज है समाज के मुख्य व्यवसाय भेड़ पालन को प्रोत्साहन देते हुए भेड़ पालकों की परिवार के बच्चों को पारंपरिक एवं आधुनिक मशीनों के जरिए ऊन की बुनाई कार्य की सुविधा एवं भेड़ पालन को नई तकनीकी की जानकारी दी जाएगी एवं भेड़ पालन करने वालों को लोन की सुविधा मुहैया कराएगी माननीय मुख्यमंत्री जी भेड़ के ऊन की उद्योग लगाने हेतु रियायती दर पर जमीन बिजली की व्यवस्था सरकार द्वारा दी जावेगी जिससे समुदाय की कई बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सके साथ ही समुदाय के भवन के लिए 50 लाख की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया, छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री के द्वारा इस अविस्मरणीय पहल के लिए समाज के सभी लोगों ने आभार जताया ,मनोज पाल ने आगे कहा कि ऊन के उद्योग लगने से समुदाय के विकास में सहायक समावेशी एवं आनंदमय समुदाय का निर्माण होगा साथ ही कौशल तथा एकीकृत समग्र शिक्षा को प्रोत्साहित कर समाज को जिज्ञासु एवं रचनात्मक कार्यों में सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है, जिससे परिपूर्ण जीवन जीने के लिए अवसर एवं सहायता मिलेगी। आभार व्यक्त करने वालों में छत्तीसगढ़ गडरिया पाल समाज के संरक्षक हीरामन पाल ,मातलडबरी राज के अध्यक्ष सुदर्शन पाल ,महेंद्र पाल, खेदू राम पाल ,परमानंद पाल ,रमेश पाल ,रामखेलावन पाल ,घासीराम पाल, हेमंत पाल, घनश्याम पाल, मुन्ना पाल ,विश्राम पाल, तखत राम पाल, केशव राम पाल नाथूराम पाल, कृपाराम पाल, कुंभकरण पाल, गज्जू पाल, देवेंद्र पाल ,चतुर पाल ,मनेष पाल, निलेश पाल ,हरदेव पाल ,दयाराम पाल ,चित्र कुमार पाल, नरेंद्र पाल, निर्मल पाल ,संत राम पाल, पवन कुमार पाल ,मुरारी पाल, गणेश पाल ,धनेश पाल विष्णु पाल आदि।*

YOUR REACTION?

Facebook Conversations