Chhattisgarh Weather Update: आंधी, बारिश और तूफान के संकेत, प्रदेश में नया सिस्टम हुआ एक्टिव...Alert जारी
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

 छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार के बावजूद अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, बुधवार रात रायपुर समेत आसपास के इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, लेकिन तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रायपुर में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने व गाज गिरने की संभावना है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि यह सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। राजधानी में हल्के बादल छाए रहे।

Image

तापमान में तेजी से हो रही वृद्धि के बीच कुछ हिस्सों में चक्रवाती प्रणाली के चलते बुधवार को हल्की बारिश और हवाओं ने थोड़ी राहत दी। इस बीच नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के आसार हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations