छुरिया/शासकीय महाविद्यालय निर्माण संघर्ष समिति बूचाटोला के अध्यक्ष भागवत राम पुरामें के नेतृत्व में गत दिनों छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी के निवास सह कार्यालय मोहला में मुलाकात कर शिक्षा के प्रति जागरूक बूचाटोला के ग्रामीणों ने छुरिया विकास खंड के प्रमुख एवं आदिवासी बाहुल्य वनांचल ग्राम बूचाटोला में शासकीय महाविद्यालय खोलने हेतु लिखित ज्ञापन सौंपा।
शासकीय महाविद्यालय निर्माण संघर्ष समिति बूचाटोला के अध्यक्ष भागवत पुरामें एवं संयोजक दिलीप कोरेटी ने बताया कि बूचाटोला स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में वर्तमान में 360 विद्यार्थी अध्ययनरत है तथा इस वनांचल क्षेत्र में 12-15 किलोमीटर के दायरे एक भी शासकीय या अशासकीय महाविद्यालय नहीं है।साधन विहिन छात्र-छात्राओं को एवं खासकर छात्राओं को आवागमन में असुविधा होती है। जिससे वनांचल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। ग्राम बूचाटोला में शासकीय महाविद्यालय खुल जाने से स्थानीय ग्राम सहित वनांचल के लगभग 40-45 ग्रामों के बच्चों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा।श्री पुरामें ने कहा कि बूचाटोला में शासकीय महाविद्यालय खुलने तक निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।
संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने ग्रामीणों की मांग को जायज ठहराते हुए इस दिशा में आवश्यक प्रयास करने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाविद्यालय निर्माण संघर्ष समिति बूचाटोला के संरक्षक एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष नेहरू लाल साहू, संयोजक दिलीप कोरेटी,अध्यक्ष एवं पूर्व उपसरपंच भागवत राम पुरामें,उपाध्यक्ष सुरजू राम निषाद,कुल्हारदोह के पूर्व सरपंच एवं पूर्व जनपद सदस्य कुमार कोरेटी, सरपंच प्रतिनिधि एवं कार्यकारिणी सदस्य समारू राम ध्रुर्वे,उपसरपंच रूपनाथ हारमें, कोषाध्यक्ष मनीलाल कंवर,पंच पास कुमार मंडावी,सहसचिव भगवान दास पुरामें कार्यकारिणी सदस्य गण नरेश कुमार कंवर,परषोत्तम यादव, बाबूराय कामड़े,धुरसिंह चन्द्रवंशी आदि सहित शिक्षा के प्रति जागरूक बूचाटोला के नागरिकगण उपस्थित थे।

Facebook Conversations