बस्तर के नेताओं को केंद्र ने दी सुरक्षा....BJP जिलाध्यक्ष सहित 7 लोगों का नाम भी सूची में है....
त्वरित ख़बरें

बस्तर- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बस्तर के 24 भाजपा नेताओं को X श्रेणी की सुरक्षा दी है| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डीजीपी अशोक जुनेजा को निर्देशित किया है कि वे थ्रेट इनपुट को लेकर लाजिस्टिक मदद करें| ये सुरक्षा 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई है|जानकारी के मुताबिक संवेदनशील क्षेत्रों में काम कर रहे बस्तर संभाग के 24 नेताओं की सुरक्षा में एक दो दिन के भीतर सशस्त्र जवान तैनात कर दिए जाएंगे |

जिन बीजेपी नेताओं को सीआरपीएफ सुरक्षा दी गई है उसमें दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव क्षेत्र में काम कर रहे नेता शामिल हैं |इसके साथ ही जगदलपुर से बीजेपी विधानसभा प्रत्याशी किरण देव और वरिष्ठ भाजपा नेता तथा अधिवक्ता सुधीर पांडेय को ये सुरक्षा दी गई है| बीजापुर से बीजेपी जिलाध्यक्ष सहित 7 लोगों का नाम भी सूची में है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations