बर्थडे से एक हफ्ते पहले सात फेरे लेंगी अंकिता लोखंडे, 12 दिसंबर को शादी और 14 को होगा रिसेप्शन
त्वरित खबरे

फिल्म और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी की तारीख सामने आई है। हालांकि दोनों की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता अपने बर्थडे से एक हफ्ते पहले यानी 12 से 14 दिसंबर के बीच शादी कर रही हैं। 19 दिसंबर को अंकिता का बर्थडे है, यानी ये वेडिंग उनके लिए एडवांस बर्थडे गिफ्ट होगी।

अंकिता के लिए 2020 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई थी, इसलिए 2021 की एंडिंग वे हैप्पी नोड पर कर रही हैं।

अंकिता का दूसरा प्यार हैं विक्की
अंकिता को सुशांत की मौत से बेहद सदमा लगा था क्योंकि एक वक्त वो और सुशांत एक-दूसरे के काफी करीब थे। तकरीबन सात साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अंकिता को विक्की जैन के रूप में दूसरा प्यार मिला। विक्की पेशे से बिजनेसमैन हैं। अंकिता के साथ उनकी बॉन्डिंग बेहद खास है, दोनों को अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हुए देखा जाता रहा है।

ये सेलेब्स भी कर रहे हैं शादी
अंकिता और विक्की की तरह ही कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी दिसंबर में ही शादी करने वाले हैं। इनके अलावा राजकुमार राव और पत्रलेखा, रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट की शादी की खबरें भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations