बर्थडे:रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने सुजैन के बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत पोस्ट, जवाब मिला- 'मेरी हर चीज के लिए शुक्रिया'
त्वरित खबरे

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी, बिपाशा बसु समेत उन्हें कई सेलेब्स ने जन्मदिन पर बधाई दी है।

अर्सलान गोनी ने सुजैन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'हैप्पी, हैप्पी बर्थडे डार्लिंग...मैं दुआ करता हूं कि तुम्हारा आने वाला साल बेहतरीन हो और तुम्हारी जिंदगी अमेजिंग हो। मैं जिंदगी में जिससे भी मिला हूं उनमें से तुम्हारा दिल सबसे अच्छा है और ये एक बेहतरीन पिक्चर है। आशा करता हूं कि भगवान तुम्हें सब कुछ दे। बहुत और बहुत सारा प्यार।'

अर्सलान गोनी की इस पोस्ट में सुजैन खान ने रिप्लाई किया, 'शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया और शुक्रिया मेरी हर चीज के लिए। इसके साथ सुजैन ने कई हार्ट इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।'

अर्सलान के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाषा बसु ने सुजैन को बधाई देते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'तुम्हारी आत्मा बहुत खूबसूरत है, हमेशा खूबसूरत और ब्लेस्ड रहो।'

सुजैन की बहन फराह अली खान ने बधाई देते हुए लिखा है, हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी छोटी बहन सुज। भगवान तुम्हें अच्छी हेल्थ, वेल्थ, खुशियों, समृद्धि, प्यार, लक, ठहाकों और रोशनी से नवाजे। तुम्हारे सारे सपने पूरे हों। मैं तुमसे उतना प्यार करती हूं जितना तुम सोच भी नहीं सकती। हमेशा याद रखना मैं तुम्हारे साथ रहूंगी।बता दें कि ऋतिक रोशन से तलाक के बाद से ही सुजैन का नाम लगातार एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी से जुड़ रहा है। दोनों अकसर साथ समय बिताते और पार्टी करते नजर आते हैं, जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations