ब्रेकिंग न्यूज़ : महाकुंभ में फिर भड़की आग: सेक्टर 19 के खाली टेंट जलकर राख, प्रशासन का बड़ा बयान...
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ : महाकुंभ में फिर भड़की आग: सेक्टर 19 के खाली टेंट जलकर राख, प्रशासन का बड़ा बयान...

त्वरित खबरें : प्रयागराज से इस समय एक बड़ी खबर सामने आई है। महाकुंभ में फिर से आग लगने की घटना घटी है। यह आग सेक्टर 19 में कुछ खाली पड़े टेंटों में लगी। सौभाग्य से, इस आग की वजह से किसी को कोई चोट नहीं आई और कोई हताहत नहीं हुआ। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

गौरतलब है कि जिन टेंटों में आग लगी, वे पहले कल्पवासियों द्वारा इस्तेमाल किए गए थे ,लेकिन अब वह खाली पड़े थे। आग लगने की इस घटना पर महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बयान जारी किया है ।उन्होंने स्पष्ट किया कि आज अब पूरी तरह नियंत्रण में है। और इसमें किसी भी तरह का जान माल का नुक़सान नहीं हुआ। सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा छोड़े गए कुछ पुराने टेंट में आग लगी थी लेकिन अब स्थिति समान्य हो चुकी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations