Breaking News: एक साथ हो सकते हैं निकाय और पंचायत चुनाव समिति ने सरकार को सौपी रिपोर्ट...
रायपुर: राज्य सरकार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ करा सकती है। एक प्रदेश एक चुनाव के फार्मूले पर काम कर रही विष्णु सरकार ने दोनों चुनाव एक साथ करने के लिए आईएएस ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी ने राज्य सरकार को अपनी सिफारिश सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार कमेटी ने पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ कराए जाने की सिफारिश की है। कमेटी ने कहा कि इससे धन और पैसे की बचत के साथ ही विकास कार्य भी तेजी से होंगे। अभी दोनों चुनाव अलग-अलग कराए जा रहे हैं इसके लिए आचार संहिता भी दो बार लगाई जाती है इससे विकास के काम प्रभावित होते हैं दो बार चुनाव कराए जाने से मैन पावर भी ज्यादा लगता है। ऐसे में दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने से इस सब की बचत होगी ऐसे में संभव है कि राज्य में इस बार नगरी निकाय और पंचायत के चुनाव एक साथ कराया जाए बता दे की सरकार ने रिचा शर्मा कमेटी का गठन 4 अगस्त 2024 को किया था।

Facebook Conversations