बोल बम महाकाल शिवाय सेवा समिति विगत 9 वर्षों से बाबा धाम की यात्रा करवा रहे है इस साल यात्रा की जानकारी जाने...
त्वरित ख़बरें - निशा रिपोर्टिंग

भिलाई/ बोल बम महाकाल शिवाय सेवा समिति  के  अध्यक्ष स्वर्गीय  ललन यादव  के द्वारा विगत 9 वर्षों से बाबा धाम की यात्रा करवाई जाती थी। समिति द्वारा उनके धार्मिक यात्रा की सोच को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बोल बम महाकाल शिवाय सेवा समिति के द्वारा महाशिवरात्रि महापर्व पर बाबा बैद्यनाथ ज्योर्तिलिंग देवघर,बाबा वासुकी नाथ स्वंयभू ज्योर्तिलिंग के दर्शन 07/03/24 से दिनांक 09/03/24 तक की यात्रा तारीख समय अवधि है।

यात्रा और सम्पूर्ण खर्च विवरण इस प्रकार है

यात्रा प्रारंभ तिथि

1.दिनांक 07/03/24 को दुर्ग से जसीडीह देवघर झारखंड के लिए सभी यात्री गण ट्रेन से सफर तय कर बाबाधाम पहुंचेंगे।

2. दिनांक 08/03/24 को बाबा बैद्यनाथ ज्योर्तिलिंग और बाबा वासुकीनाथ जी के दर्शन कर सभी यात्री गण होटल में विश्राम करेंगे।

3. दिनांक 08/03/24 रात्रि  को रेल मार्ग से 09/03/24 को दुर्ग सभी यात्रीगण पहुंच कर यात्रा की समाप्ति की जाएगी।

(प्रति व्यक्ति यात्रा शुल्क निम्न प्रकार है )

1.1500 रुपए ट्रेन किराया जाना और आना दोनो तरफ के लिए।

2. 500 रुपए वीआईपी टिकट बाबा धाम दर्शन हेतु।

3.2000 रुपए प्रति व्यक्ति फूड खर्च 3 दिन के लिए जैसे चाय, नाश्ता,पानी, लंच और डिनर रात्रि भोज एवं  ट्रांसपोर्टिंग टैक्सी और होटल प्रति व्यक्ति खर्च।

आवश्यक निर्देश :: इस प्रकार 3 दिवसीय यात्रा का * टोटल खर्च प्रति व्यक्ति4000 रुपए स्लीपर एवं 5700 3rd A.C. राशि देय होगा।*  जो भी भक्तगण यात्रा करना चाहते है कृपया दिनांक 05/01/24तक ट्रेन किराया 1500 जमा करना है |

बचत राशि 2500 रुपए आपको यात्रा के पूर्व मार्च 2024 में आपको देय होगा।

#टिप

1.1500 टिकट चार्ज में  रूम और गाड़ी का दिया जाने वाला एडवांस भी सम्मिलित हैं।

2. जिस किसी को भी 3rd A.C.  में यात्रा करनी है उन्हें ₹3200 टिकट किराए के रूप में देना होगा जिसमें रूम एवं गाड़ी के लिए दिए जाने वाला एडवांस भी सम्मिलित है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations