दुर्ग/ दिनांक 22/09/23 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोकहित में संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी दुर्ग डॉ.जी ० पी ० तिवारी के मार्गदर्शन में दुर्ग ब्लॉक का ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला द्वितीय चरण एक दिवसीय निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम समोदा सरपंच श्रीमती भुनेश्वरी सुखनंदन देशमुख द्वारा धन्वंतरी पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । शिविर स्थल शासकीय प्राथमिक शाला समोदा में आयुर्वेद , होम्योपैथी यूनानी पद्धति से समस्त रोगों जैसे सर्दी , खांसी , बुखार , खून की कमी , संधि शूल, उदर रोग , चर्मरोग, दौर्बल्य , मधुमेह , स्त्रीरोग का निःशुल्क चिकित्सा और औषधिय का वितरण किया गया । शिविर प्रभारी डॉ मणीन्द्र मोहन श्रीवास्तव द्वारा ऋतु अनुसार खानपान मौसमी बिमारियों के बारे में जानकारी दी । शिविर में कुल 453 हितग्राही लाभान्वित हुए । स्वास्थ्य मेले में डॉ ० टिकेश्वरी गनवीर , डॉ . समलित ठाकुर, डॉ ० जितेन्द्र कामडे , डॉ . जागृति चंद्राकर, डॉ . शिवानी सिंह , डॉ ० रुबीना अंसारी उपस्थित रहे । मनीराम सिन्हा, महेश बंजारे , खिलेश देशमुख , विजय कुमार , चंद्रपाल साहू आदि समस्त कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया गया ।
त्वरित खबरें

Facebook Conversations