रायपुर- भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है| फर्जी आईडी की शिकायत को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक जेपी चंद्रवंशी सिविल लाइन थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की |

इस मामले को लेकर जेपी चंद्रवंशी ने कहा कि यह फर्जी अकाउंट राजनीतिक द्वेषवश दुरुपयोग करने के लिए बनाया गया है| जबकि यह फेसबुक अकाउंट जामवाल द्वारा संचालित नहीं किया जाता और इससे उनका कोई भी संबंध नहीं है |इसकी शिकायत कर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है |

Facebook Conversations