LALLURAM के रिपोर्टर पर किया जानलेवा हमला, सिर पर आई गंभीर चोटें,
बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के बिरनपुर गांव में प्रदर्शन अब खूनी रूप लेता जा रहा है | प्रदर्शनकारियों के सिर पर खून सवार है |प्रदर्शनकारी प्रदर्शन नहीं लोगों की जान लेने पर अमादा हैं | भीड़ इंसानी खून की प्यासी हो गई है |पहले घर को आग के हवाले किया, अब पत्रकार पर जानलेवा हमलाकर अस्पताल पहुंचा दिए हैं| दंगाईयों ने LALLURAM.COM के रिपोर्टर के सिर पर प्राणघातक हमला किया है| सिर पर गंभीर चोटें आई हैं | रिपोर्टर खून से लथपथ है |इस दौरान खैरागढ़ की SP अंकिता शर्मा और पत्रकार साथियों ने जान बचाई |
दंगाइयों ने पत्रकार को किया लहूलुहान
दरअसल, बेमेतरा के बिरनपुर गांव में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बंद और प्रदर्शन हो रहा है | इसमें कई जगहों पर तोड़फोड़ और आग लगाई गई है | बिरनपुर गांव में प्रदर्शनकारियों ने एक घर को आग के हवाले कर दिया |गरीब का आशियाना जलाकर खाक कर दिया | वहीं दंगाईयों ने पत्रकार को भी लहूलुहान कर अस्पताल की दहलीज तक पहुंचा दिया |
पत्रकार को टारगेट कर किया जानलेवा हमला
LALLURAM.COM के कैमरा मैन ने बताया कि खबर कवरेज करते समय भीड़ ने जानलेवा हमला किया है | भीड़ ने पत्थरबाजी की है, जिसमें LALLURAM.COM के रिपोर्टर शिवम मिश्रा घायल हो गए हैं |इस हमले ने प्रदर्शनकारियों की नियत पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं |पत्रकार को टारगेट कर हमला किया गया है. जान बूझकर पत्थर मारा गया है | रिपोर्टर को अस्पताल ले जाया जा रहा है|
क्या है पूरा विवाद ?
दरअसल, बिरनगांव में दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक युवक की जान चली गई थी | जिसके बाद से आज विश्व हिंदू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया, जिसका प्रदेश में असर देखने को मिला | कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर तोड़फोड़ की |वहीं सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई है | बता दें कि बिरनपुर गांव में धारा 144 प्रभावी है |

Facebook Conversations