त्वरित ख़बरें - कृषि के क्षेत्र में किसानों को सिचाईं के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी
लखनऊ: यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज (मंगलवार को) संकल्प पत्र जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. संकल्प पत्र में बीजेपी (BJP) ने उत्तर प्रदेश की जनता से कई बड़े वादे किए हैं.
बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करने के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में किसानों को सिचाईं के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे किसानों के ऊपर कर्ज का बोझ कम होगा.
अमित शाह ने कहा कि आज मुझे 5 साल पहले का दृश्य याद आता है. यही स्थान था, तब बीजेपी ने एक संकल्प पत्र जनता के सामने रखा था. तब मैं पार्टी का अध्यक्ष था. 2014 में ही जनता ने बता दिया था कि 2017 में यूपी में बीजेपी की सरकार बनने वाली थी. 2014 में बीजेपी ने 80 में से 73 सीटें जीती थीं और 2017 में जनता ने हमें विधान सभा में 300 से ज्यादा सीटें जिताई थीं.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच साल उत्तर प्रदेश का हर क्षेत्र में विकास हुआ. आज राजनीति में अपराधियों को जगह नहीं है. अपराध मुक्त करने का काम सीएम योगी ने किया है. सीएम योगी ने प्रशासन के राजनीतिकरण को भी रोका.
Facebook Conversations