बीएसपी की कैंटीन में खाने में निकालाभिलाई कॉकरोच BTI में ट्रेनिंग ले रहे स्टाफ के साथ हुई घटना, कॉकरोच देखकर कई कर्मचारियों को होने लगी उलटी हंगामे के बाद महाप्रबंधक ने दिया कार्यवाही का आश्वासन....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

भिलाई बीएसपी की कैंटीन में खाने में निकाला कॉकरोच BTI में ट्रेनिंग ले रहे स्टाफ के साथ हुई घटना, कॉकरोच देखकर कई कर्मचारियों को होने लगी उलटी हंगामे के बाद महाप्रबंधक ने दिया कार्यवाही का आश्वासन....

भिलाई स्टील प्लांट कैंटीन में बीएसपी कर्मचारियों को परोसे गए खाने में कॉकरोच निकले। इसके बाद कर्मचारी काफी नाराज हो गए काफी हंगामा के बाद सब को शांत हुआ ।लेकिन स्टाफ के खाना खाने से इनकार कर दिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भिलाई स्टील प्लांट के बीटीआई में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों में प्रशिक्षण लेते हैं उन्होंने बताया कि पहले तो उन्हें समय पर खाना नहीं दिया गया। बाद में जब खाना पकाया गया तो उसमें से कीड़े निकल आए उसके कंप्यूटर ट्रेनर की खाने की प्लेट में कॉकरोच निकला इससे साफ है कि यहां खाने की क्वालिटी नहीं है।

उनका कहना है कि जब कंप्यूटर ट्रेनर ने अपनी प्लेट में कॉकरोच देखा तो वह तुरंत गुस्सा हो गया ऐसा नाराज देखकर कहीं कर्मचारियों को उल्टी होने लगी कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन इस मुद्दे पर काफी लापरवाह है वे भोजन की गुणवत्ता पर भी ध्यान नहीं देते उनका कहना है कि इस प्रकार के भजन के कारण कई लोगों का स्वास्थ्य खराब हो गया है पहले भोजन की कमी को लेकर भी हंगामा हुआ था एचआरडीसी में कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दो दिनों से समय पर खाना नहीं दिया गया जब भोजन के लिए जाते हैं तो कैंटीन प्रबंधक कहता है कि खाना समाप्त हो गया है बुधवार को भी यही स्थिति बनी थी हंगामा होने पर उसने आनन फानन में खाना बनाकर परोसा लेकिन अंदर कॉकरोच निकला। 

इस प्रशिक्षण में न केवल बीएसपी कर्मचारी बल्कि कैसे अधिकारी भी शामिल है इस प्रशिक्षण में एसएमएस -3 में तैनात इंटक के प्रमुख सचिव राजकुमार भी शामिल हुए थे ।उन्होंने महाप्रबंधक अमूल्य प्रियदर्शी से इस मामले पर चर्चा की जिसके बाद महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में कार्रवाई करेंगें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations