बिग बॉस 15:शो से निकाली गईं अफसाना खान ने लगाए राजीव अदातिया पर गलत तरीके से छूने के आरोप, लीगल एक्शन लेने की दी धमकी
त्वरित खबरे

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 15 में इन वीआईपी जोन में जगह बनाने के लिए खूब हंगामा देखने मिल रहा है। हाल ही में बिग बॉस द्वारा एक टास्क दिया गया था, जिसमें हारने के बाद अफसाना खान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर सकीं। अफसाना ने पैनिक अटैक आने के बाद चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इतना ही नहीं अफसाना ने वाइल्ड कार्ड एंट्री राजीव अदातिया पर भी गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते हुए, लीगल एक्शन लेने की बात कही है।

राजीव अदातिया, पैनिक अटैक से जूझ रहीं अफसाना खान को काबू में करने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में वो उन्हें फॉलो करते हुए वॉशरूम एरिया में गए। लेकिन बाहर आकर अफसाना ने ये कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि राजीव ने वॉश एरिया में उन्हें गलत तरीके से हाथ लगाया है जिसपर वो लीगल एक्शन लेंगी। नेहा भसीन और जय भानुशाली ने अफसाना को समझाने की खूब कोशिश की कि इस तरह के आरोप राजीव को मुश्किल में डाल सकते हैं, हालांकि वो तब भी शांत नहीं हुईं।

कन्फेशन रूम में जिद पर अड़ीं अफसाना

चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालीं अफसाना खान को बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में बुलाया था। बिग बॉस ने घोषणा कर अफसाना को शो से निकालने की अनाउंसमेंट की लेकिन उन्होंने शो न छोड़ने की जिद पकड़ ली। अफसाना ने कहा कि गलती होने के बावजूद भी शमिता और राजीव को ऊंचा दिखाया जा रहा है और इससे उनकी छवि खराब हो गई है। लगातार कहने के बावजद अफसाना ने शो से बाहर न जाने की जिद पकड़ ली। कन्फेशन रूम में दो महिलाएं भेजी गईं, लेकिन अफसाना का रवैया उनके काबू से भी बाहर था।

ये हंगामा शो में वीआईपी एक्सेस पाने के टास्क में शुरू हुआ था। करण कुंद्रा, उमर रियाज, निशांत भट्ट और तेजस्वी प्रकाश पहले ही वीआईपी जोन में जगह बना चुके हैं, जिसके बाद पांचवें वाआईपी कंटेस्टेंट का चुनाव एक टास्क के जरिए हुआ था। इस टास्क को जीतकर विशाल कोटियन भी वीआईपी सदस्य बन चुके हैं, जबकि बचे हुए कंटेस्टेंट नेहा भसीन, जय भानुशाली, शमिता शेट्टी, राजीव अदातिया, प्रतीक सहजपाल,सिंबा नागपाल इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations