टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 15 में राजीव अदातिया वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर शामिल हुए हैं। राजीव शिल्पा शेट्टी और शो की मौजूदा कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी के राखी भाई हैं। शो में जाने से पहले राजीव से बातचीत कर अपने गेम प्लान, कॉम्पिटिशन और शो के पसंदीदा कंटेस्टेंट्स पर बात की है। आइए जानते हैं कैसी थी उनसे बातचीत-
बिग बॉस में जाने पर कैसा लग रहा है?
ये मेरा पहला रियलिटी शो है। मैं बहुत नर्वस हूं।
बिग बॉस में जाने के लिए आपका गेम प्लान क्या है?
दरअसल ये बहुत डायनेमिक शो है। मैं शो में जाने के लिए प्लानिंग कर रहा हूं, लेकिन जो सोचा है वो हो नहीं पाएगा, इसलिए रोज प्लान बदलता हूं। मैं पहले देखूंगा कि घर में क्या हो रहा है, क्योंकि इस डायनेमिक शो में गेम प्लान का कोई फायदा नहीं है।
माइशा और ईशान के रिलेशन पर आपका क्या रिएक्शन है, क्या ये उनका गेम प्लान है?
मैं ईशान को जानता हूं, लेकिन माइशा को नहीं देता। किसी के दिल में क्या है ये कहा नहीं जा सकता।
आपकी राखी सिस्टर शमिता पहले ही घर में हैं, क्या आपको इससे कोई फायदा मिलेगा?
जाहिर तौर पर। वो मेरी बहन है और हम एक दूसरे का सपोर्ट करेंगे। इस शो में जरूरी है कि कोई अपना हो, आपका सपोर्ट करे। हम घर में एक-दूसरे की ताकत बनने की कोशिश करेंगे और सपोर्ट करेंगे।
क्या शमिता के दोस्त विशाल से आप अलायंस बनाएंगे?
मुझे नहीं लगता कि मेरी और विशाल की बन पाएगी। मुझे नहीं लगता कि जो वो कर रहा है उसकी वजह से शमिता भी ज्यादा दिनों तक उसकी दोस्त रहेगी। शमिता को पता नहीं है कि क्या हो रहा है, मैं बाहर से शो देखकर जा रहा हूं। तो जब शमिता को पता चलेगा कि वो पीठ पीछे क्या बोल रहा है तो वो उससे अलग हो जाएगी। मुझे नहीं लगता कि विशाल का गेम सही है। वो बहुत अजीब बोलता है, बहुत फेक है।
घर में आपका कॉम्पिटिशन कौन है?
मैं अलग हूं, मुझे नहीं लगता घर में मेरा कोई भी कॉम्पिटिशन है। जो बाकी सदस्य कर सकते हैं वो मैं भी कर सकता हूं। मैं टास्क खेल सकता हूं, लड़ सकता हूं, मैं बोल सकता हूं। मैं ना किसी को गाली दूंगा, ना किसी को मारूंगा, क्योंकि ये मेरा स्टाइल नहीं है। मुझे नहीं लगता इस शो में कोई कॉम्पिटिशन है।
करण कुंद्रा को पसंद किया जा रहा है, क्या आपकी उनसे दोस्ती हो सकती है?
करण कुंद्रा मेरा भाई है, शो से पहले ही हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उसे सालों से जानता हूं। मुझे उसका गेम प्लान पसंद है। मैं फिजिकल वायलेंस पसंद नहीं करता, मुझे नहीं लगता है कि इस शो में ये जरुरी है, ना गाली। इसके अलावा उसका गेम प्लान बहत अच्छा है। ये गेम माइंड का है और वो माइंड से खेल रहा है। फिजिकल वायलेंस कंट्रोल करके वो बहुत आगे तक जा सकता है। शमिता और जय का भी गेम प्लान बहुत अच्छा है।
आपका फेवरेट कंटेस्टेंट कौन है?
मैं तो शमिता का ही नाम लूंगा। इसके अलावा मुझे करण पसंद है। इस शो में कोई भी कंटेस्टेंट कुछ बहुत अच्छा नहीं कर रहा है, जैसे शहनाज गिल थी, जो सबको पसंद थी। अभी तो इस शो में सब धीरे-धीरे खुल रहे हैं, बाहर आ रहे हैं। तब शायद कोई पसंद आए, लेकिन अभी तो कोई नहीं है ऐसा।
अफसाना-शमिता की लड़ाई पर आपका क्या रिएक्शन है?
जो भी अफसाना ने शमिता से कहा वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक लड़की होकर दूसरी लड़की को नेशनल टेलीविजन पर इतना डिग्रेड करना ठीक नहीं है। ये लोग शमिता को बुड्ढी और आंटी बुलाते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा यंग और सबसे ज्यादा सुंदर तो शमिता ही लगती है, तो उसे आंटी कैसे बुला सकते हैं। उम्र सिर्फ एक नंबर है, जो सबकी बढ़ेगी। हर किसी की उम्र बढ़ेगी, इसमें शर्मिंदगी की क्या बात है। जैसे अफसाना ने पर्सनल कमेंट किए हैं, मैं वैसा नहीं करने वाला हूं। पता नहीं मेरी उससे बन पाएगी या नहीं। देखते हैं घर में क्या होता है, लेकिन जो भी उसने कहा वो मुझे पसंद नहीं आया।

Facebook Conversations