टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 15 में हिस्सा बने करण कुंद्रा लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में फराह खान ने भी करण कुंद्रा को शो में टॉप कंटेस्टेंट का टैग दिया था, हालांकि प्रतीक सहजपाल से लड़ाई के बाद अब करण शो छोड़कर जाना चाहते हैं। एक्टर का मानना है कि उन्होंने सालों मेहनत करके नाम कमाया है, लेकिन अब शो में उनका नाम खराब हो रहा है।
हाल ही में को-कंटेस्टेंट निशांत भट्ट से बातचीत के दौरान करण ने कहा, मुझे लगता है कि मुझे यहां से बाहर जाकर काम नहीं मिलेगा। यहां रहकर मेरी रेपुटेशन खराब हो रही है। मैं भूल गया था कि मैं कौन हूं। यहां तक पहुंचने के लिए क्या-क्या किया है।
बीते हफ्ते एक टास्क के दौरान करण कुंद्रा ने अग्रेसिव होते हुए करण कुंद्रा को उठाकर पटक दिया था। इस फिजिकल फाइट के चलते करण को सलमान खान से जमकर डांट पड़ी थी। सलमान की फटकार के बाद ही करण ने अपनी छवि खराब होने पर चिंता जताई थी।
करण ने अपनी और प्रतीक की लड़ाई पर जय भानुशाली से कहा था, जिस समय मुझे पता चला था कि शो में प्रतीक मेरे साथ होने वाला है, तो मैंने उसे कॉल किया था। मुझे उस पर गर्व है। मुझे ये देखकर खुशी मिली की वो कुर्सी पर बैठा है और मैं उसके साथ खड़ा हूं। मैं बहुत शर्मिंदा हूं और खुश हूं कि उसने कोई एक्शन नहीं लिया। टास्क के दौरान मेरा एक्शन एक अफेक्शन की तरह था, मैं सोच में था कि प्रतीक मेरे बीबी नोट्स कैसे ले सकता है। मैं बहुत ज्यादा आहत था, ये मैंने किसी ईगो में नहीं किया है।
बता दें कि इस फिजिकल फाइट के बाद करण ने प्रतीक से माफी मांगी थी। दोनों के बीच रिश्ते सुलझ चुके हैं, हालांकि करण लगातार इमेज खराब होने के डर में शो छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

Facebook Conversations