रियलिटी शो बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने कुछ नए वाइल्ड कार्ड सदस्यों की एंट्री होने की अनाउंसमेंट की है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि ओटीटी के टॉप 5 कंटेस्टेंट रह चुके राकेश बापट और सिंगर नेहा भसीन शो में हिस्सा लेने वाले हैं।
शो में इस हफ्ते कई बड़े ट्विस्ट एंड टर्न देकने मिलने वाले हैं। इसी के चलते दो नए सदस्य नेहा भसीन और राकेश बापट भी शो में एंट्री लेंगे। राकेश की एंट्री बीते हफ्ते होने वाली थी, हालांकि किसी कारण समय पर ऐसा नहीं हो सका। वहीं दूसरी तरफ नेहा भसीन का भी नाम वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए सामने आ रहा है, हालांकिक इस पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। नए सदस्यों की एंट्री के साथ ही घर से कुछ सदस्यों का एलीमिनेशन भी देखने मिलेगा।
बीते हफ्ते शमिता शेट्टी के राखी भाई राजीव अदातिया ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है, जिससे शमिता का गेम और स्ट्रॉन्ग हो गया है। एक्ट्रेस पहले कई बार बिग बॉस से राकेश को शो में भेजने की अपील कर चुकी हैं। राकेश के आने से जहां एक तरफ शमिता को सपोर्ट सिस्टम मिलेगा, वहीं नेहा भसीन के आने से प्रतीक सहजपाल को फायदा मिल सकता है।
आकासा सिंह हुईं शो से बाहर
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए विशाल कोटियन, सिंबा नागपाल और आकासा सिंह नॉमिनेटेड थे, जिनमें से कम वोट मिलने पर सिंगर आकासा सिंह शो से बाहर हुई हैं, जिनका घर में करण कुंद्रा और प्रतीक से स्ट्रॉन्ग बॉन्ड था।

Facebook Conversations