बहुचर्चित संजीव जैन आत्महत्या काण्ड, अंतर्राज्जीय ठग गिरोह का पर्दाफाश  महिला द्वारा फोन द्वारा दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसा कर रचि साजिश
त्वरित ख़बरें - ब्लेकमेल कर खाते में डलवाये करीबन पौने दो करोड़ रूपये

साजिश में महिला के साथ उसका पति एवं देवर भी था शामिल

अलग-अलग किरदार बनकर पति व देवर दिये थे ठगी की घटना को अजाम

बहुचर्चित संजीव जैन आत्महत्या काण्ड, अंतर्राज्जीय ठग गिरोह का पर्दाफाश महिला द्वारा फोन द्वारा दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसा कर रचि साजिश

राजनांदगांव (त्वरित खबरें)(अमित पाण्डेय ब्यूरो प्रमुख) हीरामोती लाईन निवासी संजीव जैन पिता सुरेशचंद जैन उम्र 56 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया था। जिसमें थाना बसंतपुर में मर्ग कमांक 48/21 धारा 174 जा.फौ, कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान मृतक शव के पास 05 सीलबंद लिफाफा मिला । जिसे मृतक के भाई विनय कुमार जैन द्वारा खोल कर पढ़ कर पुलिस को सुपुर्द किया गया। उक्त सुसाईड नोट में मृतक को यूनियन बैंक के निखिल जैन एवं फैडरल बैंक के आशीष एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा 1.75 करोड़ रूपये लोन दिलाने के नाम पर अलग-अलग समय में लिया गया किन्तु मृतक को ना ही लोन मिला और न ही उनका दिया हुआ पैसा मिला, पैसा मांगने पर उनके द्वारा मृतक को जान से मारने धमकी दिया जाता था का उल्लेख है, साथ ही रायपुर निवासी मानसी यादव के द्वारा मेरठ में पढ़ाई करने के नाम पर मृतक से लाखों रूपये लिये गये थे। जिसके

द्वारा भी मत को लगातार गानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे हताश एवं परेशान होकर कूआ चौक नंदई स्थित अपने पुराने मकान में फांसी लगा लिया गया। प्रथग दृष्टिया मामला आत्महत्या के लिए उकसाये जाने पर थाना पसंतपुर में अपराध क्रमांक 342/2021 धारा 306, 34 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी.श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक आर्शिवाद रहटगावकर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर मामले की सुक्ष्म रो सुक्ष्म बिन्दुओं की जांच की गई। मृतक के बैंक खाते का बारिकी से अध्ययन किया गया एवं सुसाईड नोट में उल्लेख सभी व्यक्तियो एवं गोबाईल नम्बरों के बारे में पता लगाया गया। मृतक द्वारा सर्वाधिक राशि करीबन 01 करोड़ 77 लाख रूपये मानसी यादव के बैंक खाते में डाला गया था, अतः पुलिस टीम द्वारा मानसी यादव की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी. मानसी के पता अपूर्ण होने से एवं अलग-अलग जगह पता बदल कर रहने से पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस की अलग अलग टीम रायपुर. दिल्ली, गेरठ (उ.प्र.), भेजी गई बैंक खाते में दिये पते पर भी मानसी सालों से नहीं रह रही थी सभी जगह पुलिस ने अपने गुखबीर लगा कर रखे थे पुलिस टीम को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली कि डंगनिया रायपुर स्थित मानसी यादव के बहन मधु यादव के घर में मानसी यादव सालों बाद तीज मनाने आयी है। सूचना पर तत्काल टीम द्वारा घेराबंदी कर मानसी यादव को पकड़ा गया। मानसी यादव से पूछताछ पर अपने गेमोरण्डग कथन में बताई कि करीबन 08 वर्ष पूर्व फोन के रांग नम्बर लगने से मृतक संजीव जैन से उसकी जान पहचान हुई बातचीत के दौरान जब मानसी को पता चला कि मृतक अत्यधिक पैसे वाला है तब उसने मृतक को अपने प्रेम जाल में फसाया। इस दौरान कई बार वो (ससुराल) एवं रायपुर (मायके) से राजनांदगांव आयी व कई बार मानसी ने मृतक को अपने पारा रायपुर व मेरठ बुलाया इस दौरान इनके बीच अनेकों बार शारीरिक संबंध बना मृतक द्वारा मानसी को लगातार फनी पढ़ाई के नाम पर की नौकरी लगने के नाम पर व मकान खरीदने के नाम पर रकम दिया जाता था। मृतक द्वारा पैसा वापस मांगने पर मानसी द्वारा बैंक से लोन लेकर रकम वापस करने की बात कह कर अपने पति ललित सिंह को मोहित शर्मा व अपने देवर कौशल सिंह को निखिल जैन, आशीष बनाकर नृाक से बात कराया गया, मानसी के पति एवं देवर दोनों के द्वारा मृतक से लगातार नोहित शर्मा एवं निखिल जैन बैंक अधिकारी बन कर मृतक से लोन दिलाने के नाग पर प्रोसेसिंग फीस के रूप में लाखों रूपये मानसी एवं भिन्न-गिन्न व्यक्तियों के बैंक खातों में डलवा कर ठगे गये। मृतक जब भी मानसी को पैसा देने में आनाकानी करता था तो मानसी उसके पति ललित व देवर कौशल सिंह द्वारा मानसी व मृतक संजीव जैन के बीच बने अवैध संबंध को उसकी पत्नी व परिवार वालों को बताकर उसकी इज्जत बरबाद कर देने की धमकी देते थे। जिससे परेशान होकर मृतक संजीव जैन द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया। इस प्रकार आरोपीगणों द्वारा संजीव जैन को प्रेमजाल में फांस कर पहले इगोशनल बनैकमेल कर, मानसी को नौकरी लगवाने के नाम पर, फिर बैंक मैनेजर बनकर लगभग 02 करोड़ रूपये ठग लिए। मानसी के अलावा उसको पति ललित सिंह को भी पुलिस टीम द्वारा गिरसतार कर लिया गया है। शेष आरोपियों को सरगर्मी से तलाश किया जा रहा है एवं मृतक रांजीव जैन के आत्महत्या में स्थानीय संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। शेष आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations