भंवरी से जयपुर तक स्कैंडल्स का सिलसिला
त्वरित ख़बरें - MLA के टिकट के लिए बनवाई सेक्स CD; ASP ने खुद को गोली मारी, 24 साल से फरार IPS

राजस्थान में नेता और ब्यूरोक्रेट को ग्लैमर हमेशा ही आकर्षित करता रहा है। खूबसूरत अदाओं के जाल में फंसे कई बड़े नेताओं और ब्यूरोक्रेट जेल तक काट चुके हैं। जोधपुर में होटल से कूदकर सुसाइड की कोशिश करने वाली मॉडल ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। इसी में सामने आया कि राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप करने की कोशिश की गई थी। प्रदेश में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मंत्री, विधायक, IAS, IPS तक सेक्स स्कैंडल में फंस चुके हैं।

प्रदेश के कई चर्चित सेक्स स्कैंडल हुए। इनमें 2 मंत्री और एक MLA को जेल तक जाना पड़ा है। प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक काबिल RPS अफसर ने खुद को गोली मार ली थी। सिपाही की पत्नी से रेप के मामले में 24 साल से एक IPS आज तक फरार है। इतना ही नहीं, MBA कर रही एक युवती से रेप करने का आरोप IAS पर लगा था। वह भी सालों तक फरार रहे थे।

भंवरी से जयपुर केस तक स्कैंडल्स का सिलसिला
राजस्थान में सबसे चर्चित सेक्स स्कैंडल भंवरी प्रकरण रहा। ANM से अदाकारा बनी भंवरी की राजनीति में आने की ख्वाहिशों ने एक ऐसे सेक्स स्कैंडल को अंजाम दिया, जिसमें कई  नेता और विधायकों को जेल की हवा खानी पड़ी। ब्यूरोक्रेट और नेताओं की ऐसी कमजोरी का फायदा उठाने के लिए एक बार फिर सेक्स स्कैंडल गिरोह एक्टिव हो गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations