भिलाई: रूआबांधा गर्भवती गाय मामले में पुलिस की उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाई नगर द्वारा भिलाई नगर थाना प्रभारी का किया गया सम्मान....
भिलाई रूआबांधा क्षेत्र में बीती रात एक नशेड़ी युवक ने गाय के पेट में चाकू मार दिया।जब गाय के मालिक को इसकी जानकारी हुई तो उसने भिलाई नगर थाने में मामले की शिकायत की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जप्त किया जिसमें आरोपी के द्वारा चाकू मारते हुए दिखाई दिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राम शंकर को दुर्ग स्टेशन से हिरासत में लिया। जो भागने की फिरात में था। बाद में घटनास्थल में जाकर जुलूस निकाला मंगलवार की सुबह 10:30 बजे दुर्गेश यादव भिलाई नगर जाकर सूचना दी कि उसका पालतू गर्भवती मवेशी गाय को मोहल्ले में आरोपी राम शंकर द्वारा रात लगभग 1:00 बजे धारदार चाकू से पेट में मार दिया है।
चाकू पेट में फंसा हुआ है पुलिस से सूचना प्राप्त होने पर पशु चिकित्सक डॉक्टर आदर्श राय ने तत्काल इलाज कर गौ माता की सेवा कर प्राण बचाए। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए यादव ठेठवार समाज द्वारा पशु चिकित्सक को मोमेंटो द्वारा एवं भिलाई नगर स्थित थाना पहुंचकर थाना प्रभारी एवं टीम की प्रशंसा कर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। साथ ही साल, श्री फल ,पुष्प वृक्ष, मोमेंटो भेज कर सम्मान किया गया।
चर्चा के दौरान थाना प्रभारी राजकुमार लहरें ने बताया कि आरोपी पर नए कानून के तहत धारा 325 भारत न्याय संहिता, धारा 25 और 27 आम एक्ट, धारा 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु अधिनियम के तहत गैर जमानती अपराध दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि हमारे टीम राजेश मणि, (प्रधान आरक्षक) प्रेम सिंह (आरक्षक) हेमेंद्र कुर्रे, अमित वर्मा ,इसरार खान ,अनिल सिंह द्वारा भिलाई नगर को अपराध मुक्त करने सतत् प्रयत्नशील है जिसमें हमारे उच्च अधिकारी सी.एस.पी सत्य प्रकाश तिवारी एवं (एसपी) जितेन्द्र शुक्ला का पूर्ण सहयोग रहता है।

Facebook Conversations