भिलाई पत्रकारों के लिए नवीन कानून पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन.....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

भिलाई पत्रकारों के लिए नवीन कानून पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन.....

नया रायपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में नवीन कानून पर पत्रकारों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है इस कार्यशाला का उद्देश्य पत्रकारों को 1 जुलाई 2024 से प्रभावित हुई नई आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था ताकि वह समाज को सटीक और विस्तृत जानकारी दे सके।

उद्घाटन समारोह और महत्वपूर्ण जानकारी: कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान दोनों अधिकारियों ने नए कानून और उनके प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। 

मुख्य बिंदु: 

1.ई-एफआईआर (E-FlR)रामगोपाल गर्ग ने इलेक्ट्रॉनिक प्रथम सूचना रिपोर्ट के महत्व और प्रक्रिया पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि यह प्रणाली कैसे पेपर ली और अधिक प्रभावी है।

2.पेपरलेस प्रोसीजर: पेपरलेस प्रक्रिया के लाभ और इसके कार्यान्वय के बारे में जानकारी दी गई इस प्रणाली के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों को तेजी और पारदर्शिता से निपटाया जा सकता है।

3. सर्च एंड सीजर (search and Seizure) जितेन्द्र शुक्ला ने सर्च और सीजर की नई प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने यह भी समझाया कि इन प्रक्रियाओं के दौरान नागरिक अधिकारियों का संरक्षण कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है।

पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी: 

इस कार्यशाला में पत्रकारों में बड़ी उत्सुकता से भाग लिया और अपने प्रश्नों के माध्यम से विषय की गहनता को समझने का प्रयास किया। इस पल में पत्रकारों को अपने कार्य में अधिक दक्षता और सटीकता प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

धन्यवाद और समापन: 

कार्यशाला के अंत में पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने सभी पत्रकारों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें नवीनतम कानून और प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यशाला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेद व्रत सिरमौर ,नगर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ,नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी,उप पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी थाना प्रभारी भिलाई नगर सहित अन्य जवान भी शामिल रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations