भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने छापा मारा, तीन लड़कियों सहित 6 गिरफ्तार मौके में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने छापा मारा, तीन लड़कियों सहित 6 गिरफ्तार मौके में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद....

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में स्थित में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस की एक विशेष टीम ने वहां छापा मार कर तीन लड़कियों सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार की गई लड़कियों में से एक पश्चिम बंगाल की है।

घटना का विवरण: छावनी सीसी हरीश पाटिल के मुताबिक उन्हें बीती राज सूचना मिली थी कि प्रभात लॉज में दे व्यापार हो रहा है। इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस की टीम ने तुरंत छापेमारी की मौके पर पहुंचने पर पता चला की लाज का संचालक  ग्राहकों के लिए लड़कियों की करता है।

लॉज का मालिक भी गिरफ्तार: पुलिस की छापेमारी के दौरान प्रभात लॉज का मालिक खुद ग्राहक बनाकर पहुंचा था उसे भी लड़की के साथ गिरफ्तार किया गया साथ ही निलेश नामक एक व्यक्ति जिसने लॉज किराए पर लिया हुआ था और एक ग्राहक राजेंद्र यादव को भी हिरासत में लिया गया है। 

लॉज और होटल में चल रहा देह व्यापार: पावर हाउस क्षेत्र में बड़ी संख्या में छोटे बड़े लॉज और होटल संचालित होते हैं।पुलिस की जानकारी के अनुसार इसमें से अधिकतर होटलों के संचालक दलालों के माध्यम से ग्राहकों के लिए लड़कियों की सप्लाई करवाते हैं। कुछ दिन पहले भी छावनी पुलिस ने एक अन्य होटल में छापेमारी कर लड़कियों को पकड़ा था।

छापेमारी के दौरान अफरा तफरी: पुलिस के पहुंचते ही प्रभात लॉज में अफरा तफरी मच गई सभी लोग इधर-उधर भागने लगे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया जिसमें से एक पश्चिम बंगाल की थी इसके साथ ही प्रभात शील,निलेश और राजेंद्र यादव को भी हिरासत में लिया गया है।

कानूनी कार्यवाही: गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कदम उठाया जाएगा। इन कार्रवाई के क्षेत्र में चल रहे अवैध धंधों पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस की तत्परता और दृढ़ता से क्षेत्र के अन्य होटल और लॉज संचालकों में खलबली मची है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations