भिलाई 23 दिन तक मौत से जूझने के बाद संयंत्र कर्मी की हो गई मौत,प्लांट के भीतर सड़क दुर्घटना का हुए थे शिकार गंभीर रूप से थे घायल.....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

भिलाई 23 दिन तक मौत से जूझने के बाद संयंत्र कर्मी की हो गई मौत,प्लांट के भीतर सड़क दुर्घटना का हुए थे शिकार गंभीर रूप से थे घायल.....

भिलाई स्टील प्लांट के एक नियमित कर्मचारी कुछ दिन पहले प्लांट के भीतर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जिसके बाद कल रविवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक मृतक प्लेट मिल के ऑपरेटर कम टेक्नीशियन थे।

मृतक देव कुमार गिरी (45) 24 मई को प्लांट भवन के पास एक फ्लाईओवर पर एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के समय वह ड्यूटी पर जा रहे थे।

उन्हें प्लांट में शिफ्ट बी पर काम करना था। घायल कर्मचारी को यह भी याद नहीं है कि किस गाड़ी ने उसे टक्कर मारी थी। कर्मचारियों के बाय सीने और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हादसे के बाद उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आईसीयू से ही उन्हें रायपुर नारायण अस्पताल रेफर कर दिया गया है वहां रविवार शाम 5:00 बजे उनका निधन हो गया। इसकी पुष्टि मृतक कर्मचारियों की बेटी ने बीएसपी अधिकारियों से की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations