भाजपा का पूर्व पदाधिकारी महिला का वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने पर गया जेल...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्ग। शादीशुदा महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसके वीडियो को वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष साहू 30 वर्ष पिता घंगालु राम साहू निवासी शिवपुरी जामुल कंप्यूटर कोचिंग सेंटर चलाता है और वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के आईटी सेल का पूर्व में पदाधिकारी भी रह चुका है। उसका एक शादीशुदा महिला के साथ संबंध था। बाद में आरोपी उसका वीडियो बनाकर उसे परेशान करने लगा था। पीड़िता की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 ,384 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations