*भाजपा आखिर सौम्या चौरसिया को लेकर मौन क्यों*
त्वरित खबरें

सौम्या चौरसिया बारह दिन ईडी की कस्टडी में रही और विगत पांच दिनों से जेल में बंद हैं।पर अभी तक विपक्षी दल भाजपा ने उसके निलंबन को लेकर एक भी ब्यान जारी नही किया आखिर किस बात का डर है भाजपा को सौम्या चौरसिया से? जिसकी निलंबन के संबंध में कोई भी भाजपा के नेता गण कोई भी ब्यान नही दिया है। जबकि समीर विशनोई के निलंबन को लेकर तत्काल भाजपा नेता का ब्यान आ गया था पर सौम्या चौरसिया को लेकर कोई भी ब्यान निलंबन के संबंध में अभी तक नहीं आया है आखिर क्यों? भाजपा नेताओं को किस बात का डर है सौम्या चौरसिया से कि उसके निलंबन के संबंध में कोई भी नेता ब्यान देने से बच रहे हैं जबकि सभी को मालूम है कि किसी भी शासकीय कर्मचारी या अधिकारी को 48घंटे तक पुलिस हिरासत में रखा जाता है तो उसे निलंबित किया जाना अनिवार्य है। उसके बावजूद आज तक छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने सौम्या चौरसिया को निलंबित क्यों नहीं किया है। आखिर इसकी वजह क्या है? क्या सरकार को नियम की जानकारी नहीं है।या नियम की कोई परवाह नहीं है। इसलिए उन्होंने आज तक सौम्या चौरसिया को निलंबित नहीं किया है। और विपक्षी दल भाजपा अपनी विपक्षी भूमिका निभाने में असफल है। आखिर भाजपा नेताओं को सरकार से डर है या सौम्या चौरसिया से?

YOUR REACTION?

Facebook Conversations