24 मार्च 2023
गरियाबंद. जिले के ग्राम पंचायत आमदी में रहने वाले 5 साल के जयेश पटेल को एक दुर्लभ बीमारी ‘बोन मैरो’ ने जकड़ रखा है. उसकी बीमारी को देख माता-पिता के आंसू नहीं थमते हैं. इलाज की बड़ी कीमत के आगे उनकी हिम्मत भी जवाब दे रही है. अबोध बच्चे को बीमारी से निजात के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट करना पड़ेगा, जिसका खर्च लगभग 30 से 35 लाख रुपए आ सकता है. इतनी बड़ी कीमत के लिए माता-पिता अब सीएम से मदद की गुहार लगा रहे हैं. जयेश के पिता बलिराम की माने तो पैदा होने के बाद से हर माह जयेश खून चढ़ाने के दौर से गुजर रहा है.

Facebook Conversations