‘‘वीरांगना‘‘ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित....
त्वरित ख़बरें - बेमेतरा संवादाता

बेमेतरा - छ.ग. शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष ‘‘वीरांगना‘‘ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2023 प्रदान किया जाना है। 

इसके तहत एक महिला को दो लाख रू. की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदाय किया जावेगा। अतः जिले अन्तर्गत उक्त क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-बेमेतरा, (छ.ग.) में आवेदन आमंत्रित किया जाता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 10 अक्टूबर 2023 समय 05ः00 बजे तक है। विस्तृत जानकारी हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा से सम्पर्क कर सकते है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations