बेमेतरा- जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है| जहां बाईपास रोड में 2 ट्रक के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हुई है. हादसा इतना भयानक था कि, ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में 2 लोगों के घायल होने की खबर है |
बता दें कि, हादसे में ट्रक चालक की लाश गाड़ी में बुरी तरीके से फंस गई | वहीं हादसे में दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है | पूरी घटना भोईननाभाटा चौक की बताई जा रही है |

Facebook Conversations