बेमेतरा- एकीकृत बाल विकास परियोजना बेमेतरा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बगौद 02, पिपरभट्टा 03, ढारा 03 एवं अर्जुनी 02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा भनसूली 01, बालसमुन्द 02, निनवा 03 एवं कुसमी 04 में सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त पद हेतु आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/ सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जावेगी।)
आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में (1) ग्राम की अद्यतन मतदाता सूची में दर्ज नाम हो तो आवेदन पत्र में उसके कमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जावे अथवा (2) ग्राम पंचायत के सरपंच अथवा उप सरपंच अथवा पटवारी ग्राम में निवासरत रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जावेगा।
नियुक्ति हेतु आवेदन 25 सितंबर 2023 से 09 अक्टूबर 2023 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय बेमेतरा जिला बेमेतरा वार्ड नं.10/13(सिंघौरी) बेमेतरा में कार्यालयीन समय 10ः00 से 5ः30 बजे सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजे जा सकते है। एकीकृत बाल विकास परियोजना में भर्ती के संबंध में आवश्यक अर्हताओं की जानकारी परियोजना कार्यालय बेमेतरा एवं जिले की ऑफिसियल साइट bemetara.gov.in पद से फॉर्म प्राप्त की जा सकती है।

Facebook Conversations