बेमेतरा दर्दनाक सड़क हादसे के घायलों से राजेंद्र साहू ने अस्पताल में की मुलाकात दुर्गा कांग्रेसी प्रत्याशी ने हादसे में नौ लोगों की मौत पर जताया गहरा दुख पूर्व एमएलए छाबड़ा नीता लोधी और पटेल भी थे साथ
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बेमेतरा|  बेमेतरा जिले की कटिहार ग्राम में दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी जिसमें चार बच्चों एवं पांच महिलाओं की मौत घटनास्थल पर हो गई और कई लोग घायल है गंभीर रूप से घायल है जिनमें से कुछ को बेमेतरा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया और कुछ को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है इस दर्द में हादसे पूरा छत्तीसगढ़ में मातम छा गया है खबर मिलते हैं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू, बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं भिलाई नगर निगम की पूर्व महापौर नीता लोधी और जिले बेमेतरा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंसी पटेल, बेमेतरा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना| घटना देर रात ढाई बजे की बताई जा रही है| इस दर्दनाक हादसे पर दु:ख जताते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसी प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा यह बहुत दुखदाई घटना है भगवान मृतकों के परिजनों को दुख सहने की सहनशक्ति प्रदान करें|

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations