राजनांदगांव। ग्राम बेलटिकरी (सुरगी ) में 20 दिसंबर से 28 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह स्वर्गीय हेमशंकर निषाद की वार्षिक श्राद्ध एवं स्मृति में आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास भागवताचार्य पंडित होमेंद्र दुबे महाराज जी ग्राम सुरगी राजनांदगांव वाले हैं। परायण कर्ता पंडित वेद प्रकाश दुबे, मुख्य यजमान नंदराम निषाद, निर्मला निषाद, तेजराम निषाद, लक्ष्मी निषाद। कथा समय दोपहर 12.30 से संध्या 5.30 बजे तक। कार्यक्रम के तहत 20 दिसंबर को कलश यात्रा, गोकरण कथा, 21 कथा प्रसंग सुखदेव जन्म, 22 कपिल जन्म ,सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, 23 पहलाद चरित्र, 24 समुद्र मंथन, राम जन्म, श्री कृष्ण जन्म, 25 दिसंबर कंस वध, बाल लीला, रुखमणी विवाह, 26 बाणासुर कथा, सुदामा चरित्र, 27 परीक्षित मोक्ष कल्कि अवतार, चढ़ोतरी, 28 दिसंबर को गीता, तुलसी वर्षा हवन सहस्त्रधारा पूर्णाहुति के साथ समापन होगा।उक्त जानकारी रुपेन्द्र साहू ने दी।
--------------

Facebook Conversations